ग्रेनाडा (स्पेन), 27 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब ग्रेनाडा ने प्रतिभाशाली मिडफील्डरों सेर्गी सैम्पर और आंद्रियास परेरा के साथ ऋण आधारित करार किया है।
दोनों मिडफील्डरों को बार्सिलोना और मैनचेस्टर युनाइटेड से ऋण पर क्लब में शामिल किया गया है।
ग्रेनाडा ने शुक्रवार को जारी दो अलग-अलग बयानों में कहा कि क्लब ने आगामी एक सत्र के लिए दोनों खिलाड़ियों के साथ ऋण आधारित करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
सैम्पर ने बार्सिलोना क्लब से ही अपने क्लब करियर करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बार्सिलोना के लिए छह वर्ष की उम्र से खेलना शुरू किया था।
वहीं परेरा ने पिछले वर्ष ही मैनचेस्टर युनाइटेड की सीनियर टीम के लिए खेलना शुरू किया। परेरा ने पिछले सत्र में सभी प्रतिस्पर्धाओं में कुल छह गोल किए और तीन गोल करने में असिस्ट किया।
dharmpath.com dharmpath