ग्वाटेमाला को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ग्वाटेमाला की सरकार और वहां की जनता को उनके स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह मंगलवार को मनाया जाएगा।

ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ओटो फर्नाडो पेरेज मोलिना को भेजे एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “आपके स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई देते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “भारत और ग्वाटेमाला के बेहद नजदीकी संबंध रहे हैं। हमारे द्विपक्षीय संबंध भारत-एसआईसीए वार्ता से मजबूत हो रहे हैं, जिसे भारत बेहद महत्व प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा, “मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि आने वाले दिनों में हमारे बहुपक्षीय सहयोग से परस्पर लाभ में बढ़ोतरी होगी।”

राष्ट्रपति ने कहा, “इस अवसर पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और ग्वाटेमाला के लोगों की निरंतर प्रगति व समृद्धि की कामना करता हूं।”

ग्वाटेमाला गणराज्य को सन् 1821 में स्पेन से आजादी मिली थी। चार अन्य देशों-कोस्टारिका, अल सल्वाडोर, होंडुरास व निकारगुआ ने भी 15 सितंबर, 1821 को अपनी स्वतंत्रत होने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493