ग्वालियर : नारी निकेतन में किशोरी की हत्या

ग्वालियर, 13 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित नारी निकेतन में रह रही एक नाबालिग लड़की की उसके पिता और चाचा ने सम्मान की खातिर नृशंस हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोग तो आरोपियों का कुछ नहीं कर पाए, मगर एक गाय ने दोनों आरोपियों पर हमला बोल दिया।

पुलिस के अनुसार, हजीरा थाना क्षेत्र में स्थित नारी निकेतन में एक ऐसी नाबालिग लड़की को रखा गया था, जो अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। परिवार की इच्छा के विपरीत वह प्रेम विवाह करना चाहती थी।

मुरैना निवासी इस नाबालिग लड़की को बरामद कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से न्यायालय ने नाबालिग को परिवार के साथ जाने को कहा तो वह उसके लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद उसे ग्वालियर के शांति नारी निकेतन में रखा गया था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को इस किशोरी का पिता कल्याण सिंह अपने भाई माखन सिंह के साथ मिलने को आया और इसी दौरान दोनों ने मिलकर किशोरी पर लोहे की रॉड और चाकू से प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जो सामने आए हैं, वह चौंकाने वाले हैं, क्योंकि नाबालिग की हत्या कर भाग रहे कल्याण सिंह और उसके भाई पर गाय ने हमला बोल दिया। गाय ने दोनों को अपने पैरों मंे दबा लिया था, हालांकि बाद में आरोपी फरार हो गए।

हजीरा थाने के प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया ने संवाददाताओं को बताया कि फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493