ग्वालियर में बिजली अफसर की संपत्ति करोड़ों में (लीड-1)

ग्वालियर, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस के विशेष संगठन लोकायुक्त द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी सत्येंद्र सिंह चौहान के दो ठिकानों पर दी गई दबिश में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ।

पुलिस अधीक्षक लेाकायुक्त अमित सिंह ने आईएएनएस को बताया कि सत्येंद्र सिंह चौहान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी, उसी के आधार पर बुधवार की सुबह उनके भगवान कॉलोनी स्थित आवास और द्वारकाधीश कॉलोनी के वॉटर प्लांट पर एक साथ लोकायुक्त के दलों ने दबिश दी।

सिंह के मुताबिक इस दबिश में अब तक भगवान कॉलोनी में भव्य तीन मंजिला मकान, वॉटर प्लांट, अनुपम नगर में भूखंड, कई स्थानों पर कृषि भूमि होने के दस्तावेज मिले। साथ ही दो चार पहिया वाहन, तीन टाटा के लोडिंग वाहन के अलावा कई बैंक खातों की पासबुक मिली। सोने चांदी के जेवरात भी बड़ी मात्रा में मिले।

उन्होंने बताया कि चौहान के ठिकानों से संपत्ति से संबंधित दस्तावेज के आधार पर अनुमान है कि उनके पर आय से कई गुना संपत्ति है। जिसकी कीमत करोड़ों में होने का अनुमान है। चौहान वर्तमान में मुरैना में उप महाप्रबंधक (विजलेंस) के पद पर पदस्थ हैं। चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493