थाना दनकौर के थानाध्यक्ष राजपाल तोमर ने बताया कि बांजरपुर गांव में बीती रात को हाइटेंशन लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिर गयी। इसके चलते गांव में हाई वोल्टेज बिजली आ गई।
उन्होंने बताया कि गांव के ही रहने वाले कपिल भाटी हाई वोल्टेज की वजह से डर कर अपने घर में लगे फ्रिज का बटन बंद करने गए तभी उन्हें करंट लग गया। गंभीर हालत में उन्हें गेट्रर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर इस घटना के चलते ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उन्होंने बिजली विभाग से जर्जर हो चुकी हाई टेंशन तार को बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
dharmpath.com dharmpath