कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। नारदा न्यूज के सीईओ मैथ्यू सैमुअल ने नारदा स्टिंग मामले में सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दायर किए जाने का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि जांच एजेंसी के कदम से साबित हुआ है कि स्टिंग फुटेज के दृश्यों से छेड़छाड़ नहीं की गई थी और इसके पीछे कोई साजिश नहीं थी।

सैमुअल ने कहा, “यह एक स्वागत योग्य कदम है। मैं समझता हूं कि सीबीआई ने टैप में मौजूद बिना संपादित सभी विजुअल्स देखे और उसके बाद वे इस नतीजे पर पहुंचे कि इनके साथ छेड़छाड़ नहीं हुई है और न तो इसके पीछे कोई साजिश है।”
सैमुअल ने कहा, “इस कारण उन्होंने एक प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया।”
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को नारदा मामले में 13 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में शामिल लोगों में तृणमूल के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मुकुल रॉय, राज्य के परिवहन मंत्री सुभेंदु अधिकारी, कोलकाता के मेयर और अग्नि सेवा मंत्री सोवन चटर्जी, शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम, ग्रामीण विकास मंत्री सुब्रत मुखर्जी के नाम शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath