नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। प्योरसाइट सिस्टम्स ने अगली पीढ़ी की होम क्लीनिंग रोबोट ‘द आइरोबोट रूंबा 980’ वैक्यूमिंग रोबोट को बुधवार को भारतीय बाजार में उतारा।
नए रूंबा 980 में घर की पूरी सफाई के लिए विज्युअल लोकलाईजेशन के साथ एडैप्टिव नैविगेशन, और काम पूरा होने तक रिचार्जिग एवं रिज्यूमिंग शामिल है। आइरोबोट होम एप का इस्तेमाल कर रूंबा 980 को स्मार्टफोन से कभी भी और कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है।
रूंबा 980 में धूल की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। यह फर्श की विभिन्न सतहों को आसानी से पहचानकर उसके अनुसार सफाई को कस्टमाईज कर देता है। कारपेट बूस्ट के साथ इसका एरोफोर्स क्लीनिंग सिस्टम कारपेट और रग्स पर जेन 3 मोटर की परफॉर्मेस बढ़ाकर सफाई की दुगुनी ताकत प्रदान करता है।
प्योरसाइट सिस्टम्स की प्रवक्ता आयशा खान ने कहा, “बदलती जीवनशैली के चलते भारतीय उपभोक्ता अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए निरंतर सुविधाजनक समाधान तलाश रहे हैं। आइरोबोट का नया होम रोबोट फर्श की सफाई करने के तरीके और घरों की सफाई की परिभाषा में बदलाव लाएगा। हम आइरोबोट का सर्वाधिक सक्षम एवं सर्वश्रेष्ठ क्लीनिंग वैक्यूमिंग रोबोट भारत में ला रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “वर्तमान में हमारे पास दो आइरोबोट एक्सपीरियंस सेंटर और बैंगलोर में एक सर्विस सेंटर है और हम अगले 12 से 24 महीनों में देश के दूसरे मुख्य शहरों में विस्तार करने के लिए तत्पर हैं। आइरोबोट रूंबा 980 की कीमत 69,900 रुपये है और यह डब्लूडब्लूडब्लू डॉट आइरोबोट डॉट इन पर उपलब्ध है।”
dharmpath.com dharmpath