घर लौटने वाले केरलवासियों को आकर्षक पुनर्वास पैकेज : मुख्यमंत्री

तिरुवनंतपुरम, 14 जुलाई (आईएएनएस)। केरल सरकार मध्यपूर्व के देशों में आई मंदी या अन्य कारणों से स्वदेश लौटने वाले केरल के लोगों को आकर्षक पुनर्वास पैकेज देगी।

तिरुवनंतपुरम, 14 जुलाई (आईएएनएस)। केरल सरकार मध्यपूर्व के देशों में आई मंदी या अन्य कारणों से स्वदेश लौटने वाले केरल के लोगों को आकर्षक पुनर्वास पैकेज देगी।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को विधानसभा को बताया कि मध्यपूर्व में बसे केरलवासी केवल तेल की कीमतों में गिरावट के कारण ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार आरक्षित करने के लिए सरकारी नियमों के कारण भी आर्थिक समस्याएं झेल रहे हैं।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक के.वी. अब्दुल खदार द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में विजयन ने कहा, “इन दोनों मुद्दों के कारण हमारे प्रवासी भारतीयों को ही समस्या झेलनी पड़ेगी। इस कारण हमारे लोगों के लौटने की संभावना है।”

विजयन ने कहा, “राज्य सरकार इससे निपटने के लिए विशेष पुनर्वास योजनाएं और कल्याण पैकेज जारी करेगी। इसके लिए पहले से ही कई योजनाएं हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इनसे इच्छित परिणाम नहीं निकला।”

विजयन ने कहा कि मौजूदा कल्याण योजना आकर्षक नहीं हैं। केवल 1.40 लाख लोगों ने ही इनका लाभ उठाया है।

उन्होंने कहा, “हम योजना में संशोधन के लिए विभिन्न प्रवासी संगठनों के साथ मिलकर काम करेंगे। हम स्वेदश लौटने वालों के लिए स्व-रोजगार योजनाएं शुरू करने के लिए और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए वित्तीय संगठनों के साथ मिलकर भी काम करेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा ‘नवीन भूमि सुधार’ और ‘हमारे प्रवासी भारतीयों को योगदान’ राज्य की दो सबसे बड़ी उपलब्धियां हैं। सरकार अब विदेशों में बसे और वापस लौट रहे केरलवासियों की समस्याओं को सुलझाने की हर संभव कोशिश करेगी।

वित्तमंत्री थॉमस आइसैक ने आठ जुलाई को राज्य का बजट पेश करते हुए वापस लौटने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए कल्याण राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी है।

आइसैक ने वापस लौटने वालों के लिए ऋण की राशि को भी 12 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 24 करोड़ रुपये कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493