‘घायल वंस अगेन’ का पोस्टर जारी

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने 1990 की अपनी एक्शन फिल्म ‘घायल’ के सिक्वे ल ‘घायल वंस अगेन’ का पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में मजबूती से मुठ्ठी बांधे एक व्यक्ति के चोटिल बांह और उसे पकड़े चार बच्चे दिखाई दे रहे हैं।

सनी ने शनिवार रात ट्विटर पर फिल्म का यह पोस्टर साझा करते हुए अपनी इस आगामी फिल्म के कथानक का जिक्र भी किया है।

सनी ने ट्वीट किया, “देश के सबसे ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ चार मासूम बच्चे। उनके बीच केवल एक व्यक्ति खड़ा है।”

सनी के निर्देशन में बनी ‘घायल वंस अगेन’ अपने पहले संस्करण के आगे की कहानी को ही आगे बढ़ाएगी।

खबर के मुताबिक, फिल्म मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के जीवन की एक सच्ची घटना पर आधारित है।

फिल्म में सोहा अली खान भी हैं।

सेाहा ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, “फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ का पोस्टर साझा करते हुए बेहद उत्साहित हूं।”

फिल्म अगले वर्ष 15 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493