चंडीगढ़ की महिला से गोवा में दुष्कर्म

पणजी,13 सितम्बर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ की एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। आदमी की मदद करने के आरोप में उसकी मां को भी गिरफ्तार किया गया है।

पणजी,13 सितम्बर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ की एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। आदमी की मदद करने के आरोप में उसकी मां को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वैवाहिक संबंध बनाने में मदद करने वाली एक वेबसाइट के जरिए उसे धोखा देकर गोवा बुलाया गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके स्वर्ण आभूषण छीन लिए गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पणजी से 25 किलोमीटर दूर सांकोल गांव के वैलेंतिनो फर्नाडिस और उसकी मां लियोसीडिया ने एक साइट की मदद से चंडीगढ़ की 28 साल की महिला से दोस्ती गांठी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “वरना पुलिस थाने में दी गई शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा कर अपने घर में अगस्त और सितंबर में उसके साथ यौन संबंध बनाए। आरोपी की मां ने उसके दो लाख रुपये के गहने चुरा लिए। “

पुलिस अधिकारी ने बताया कि धारा 420 (धोखा), 376 (दुष्कर्म), 406 (विश्वास भंग) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493