चंडीगढ़ में आतंकी हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में गुरुवार को संभावित आतंकी हमले के बारे में खुफिया ब्यूरो (आईबी) की सूचना के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया।

इसकी पुष्टि करते हुए चंडीगढ़ के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा, “हां, हमें आतंकी हमले के बारे में आईबी से चेतावनी मिली है।”

उन्होंने कहा कि हमने चंडीगढ़ पुलिस को समुचित उपाय करने के लिए कहा है। हम लोगों ने शहर के नागरिकों से सतर्कता बरतने में सहयोग मांगा है और कोई भी संदिग्ध चीज देखने पर पुलिस को उसके बारे में सूचित करने को कहा है।

चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है।

इस शहर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सहित कई अति विशिष्ट लोग रहते हैं।

सीमांत पश्चिमी कमान का मुख्यालय चंडीमंदिर के पास है जो यहां से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

चंडीगढ़ की आबादी 11 लाख है लेकिन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर से बड़ी संख्या में लोग यहां आते-जाते हैं।

पिछले हफ्ते भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के लांच पैड को ध्वस्त कर दिया था। उसके बाद से ही सीमावर्ती राज्य जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान बहुत सतर्कता बरत रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493