चंडीगढ़ से दुबई के लिए रोजाना सीधी उड़ान शुरू

चंडीगढ़, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ से दुबई के लिए पहली दैनिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सोमवार से शुरू हो गई।

इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़-दुबई फ्लाइट ने सोमवार शाम को चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी।

यह फ्लाइट साढ़े तीन घंटे की है और इसकी शुरुआती कीमत वापसी यात्रा के साथ 9,999 रुपये रखी गई है।

यह चंडीगढ़ से रवाना होने वाली दूसरी अंतर्राष्ट्रीय उड़ान है। पहली उड़ान चंडीगढ़ से शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) के लिए 15 सितम्बर से शुरू हुई थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह के लिए यहां से हफ्ते में तीन उड़ानें हैं।

चंडीगढ़ हवाईअड्डे से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493