बर्खास्त मंत्रियों की वापसी ने बता दिया वास्तविक मुख्यमंत्री कोई और : रालोद

डॉ. अहमद ने कहा कि पहले भी समय-समय पर मुख्यमंत्री को स्वयं द्वारा लिए गए फैसले पलटने पड़े हैं, वे चाहे प्रशासनिक रहे हों अथवा मंत्रिमंडल से संबंधित। उन्होंने स्वयं को एक ‘लर्निग मुख्यमंत्री’ सिद्ध किया है और इसी का परिणाम है कि आज सरकार के विज्ञापनों में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के बजाय उम्मीदों का प्रदेश लिखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है। समस्त प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय और अन्य संबद्ध कॉलेजों के चुनाव नहीं हो सके हैं और युवा मुख्यमंत्री ने भी हस्तक्षेप का प्रयास नहीं किया क्योंकि वे स्वयं को ‘लर्नर’ समझते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल में बेराजगारी तो बढ़ी ही, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार जो नियुक्तियां बेसिक शिक्षा विभाग में होनी थीं, वे भी संपूर्ण कार्यकाल में पूरी नहीं हो सकीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493