‘चार्ली हेब्दो’ के कार्टून के खिलाफ कश्मीर में प्रदर्शन

श्रीनगर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांसीसी साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका ‘चार्ली हेब्दो’ में इस्लाम के पैगम्बर का कार्टून प्रकाशित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कश्मीर घाटी में अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

बंद का आह्वान अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मोहम्मद यासीन मलिक तथा अन्य ने किया था। बंद के कारण शुक्रवार को घाटी में दुकानें बंद रहीं। सार्वजनिक परिवहन व अन्य कामकाज भी बंद रहे।

बैंकों, डाकघरों तथा सरकारी विभागों में रोजर्मे का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ, क्योंकि श्रीनगर तथा अन्य स्थानों पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं।

बंद के दौरान घाटी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

‘चार्ली हेब्दो’ में पैगम्बर के कार्टून के खिलाफ अलगाववादियों ने शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शन का आह्वान भी किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493