त्रिकोणीय श्रृंखला : बेल का शतक, इंग्लैंड ने बनाए 303 रन (लीड-1)

होबार्ट, 23 जनवरी (आईएएनएस)। इयान बेल (141) के शानदार शतक और जोए रूट (69) की तेज अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बेलेरीव ओवल मैदान पर शुक्रवार को जारी त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 304 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 ओवरों में आठ विकेट पर 303 रन बनाए। बेल ने 125 गेंदों का सामना कर 15 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा रूट ने 70 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।

मोइन अली ने भी 41 रनों का योगदान दिया। अली और बेल ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़कर इंग्लैंड को मजबूत आधार दिया था। अली ने 48 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

जोए बटलर ने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 25 रन बनाकर अपनी टीम को 300 रनों के पार पहुंचने में मदद की। आस्ट्रेलिया की ओर से गुरविंदर संधू ने दो विकेट लिए जबकि मिशेल स्टार्क, पैट कुमिंस, जेम्स फॉल्कनर और मोएसिस हेनरिक्स को एक-एक विकेट मिलाष

दोनों टीमों के बीच इस श्रृंखला में यह दूसरा मैच है। आस्ट्रेलिया पहले मौके पर विजयी रहा है। उसने अब तक खेले गए दोनों मुकाबले जीते हैं। उसने अपने दूसरे मुकाबले में भारत को हराया था।

इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। आस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है। भारत ने अब तक खेले गए दोनो मुकाबले गंवाए हैं।

इंग्लैंड की टीम अगर आज हार जाती है तो फिर भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493