नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर दिल्ली में चिकनगुनिया व डेंगू से निपटने के लिए हुई एक बैठक में कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने पर सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को नाखुशी जताई।
दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री व विभिन्न नागरिक एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
न्यायमूर्ति मदन बी.लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने जिस तरह से बैठक हुई, उस पर नाराजगी जताई। इसी दौरान गुरुवार शाम 5.30 बजे एक और बैठक का सुझाव आया।
सुझाव को स्वीकार करते हुए पीठ ने कहा कि बैठक को हालात से निपटने के कदमों पर केंद्रित होना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी।
dharmpath.com dharmpath