नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चिली के राष्ट्रीय दिवस (18 सितंबर) की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और जनता को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।
चिली गणराज्य की राष्ट्रपति डॉ. मिशेल बाचेलेट जेरिआ को भेजे एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “आपके राष्ट्रीय दिवस पर भारत सरकार और भारत के लोगों तथा स्वयं अपनी ओर से आपको, चिली की सरकार और चिली की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है।”
राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि हाल के वर्षो में द्विपक्षीय संबंधों में हुई बढ़ोतरी से हमारी आपसी समझ और बहुआयामी संबंधों में और इजाफा होगा।”
राष्ट्रपति ने कहा, “मैं इस अवसर पर आपके व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली और चिली के लोगों की प्रगति एवं समृद्धि की कामना करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath