चीनी कंपनी अलीबाबा अपने कर्मचारियों को बेचेगी घर

बीजिंग, 14 मार्च (आईएएनएस)। चीन की सबसे बड़ी ई-कामर्स कंपनी अलीबाबा अपने कर्मचारियों के लिए अपार्टमेंट बना रही है। इन्हें वह 40 प्रतिशत की छूट के साथ अपने कर्मचारियों को बेचेगी।

पीपुल्स डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, हांगझाऊ स्थित कंपनी के मुख्यालय के पास 87-118 वर्ग मीटर के 380 अपार्टमेंट का निर्माण हो रहा है। उम्मीद है कि ये साल 2018 तक बन जाएंगे।

पात्र कर्मचारी इन मकानों को खरीद सकेंगे। इन मकानों को पी-8 (विशेषज्ञ) और एम-3 (वरिष्ठ प्रबंधक) या उससे कम स्तर वाले वे कर्मचारी हासिल कर पाएंगे, जिन्होंने कंपनी में कम से कम तीन साल तक काम किया हो।

इन मकानों की कीमत 10 हजार युआन (1,548 डालर) प्रति वर्ग मीटर होगी। इसी क्षेत्र में अन्य मकानों की कीमत 17 हजार से 20 हजार युआन प्रति वर्ग मीटर है।

कर्मचारियों को यह सेवा देने वाली अलीबाबा पहली चीनी कंपनी नहीं है। इससे पहले एवरग्रांड ग्रुप अपने नए कर्मचारियों को बिना पैसों के घर दे चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493