चीनी केंद्रीय बैंक ने बाजार में 3 अरब डॉलर नकदी बढ़ाई

पीबीओसी ने सात दिवसीय रिवर्स रेपो सौदे के जरिए बैंकों से 45 अरब युआन की प्रतिभूतियां खरीदी। रिवर्स रेपो प्रक्रिया के तहत पीबीओसी बैंकों से प्रतिभूतियां खरीदता है और इसके साथ यह शर्त जुड़ी होती है कि प्रतिभूतियों को भविष्य में बैंकों को वापस बेचा जा सकेगा।

पीबीओसी के बयान के मुताबिक, यह सौदा 2.25 फीसदी यील्ड पर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 20 अरब युआन का एक रिवर्स रेपो सौदा सोमवार को परिपक्व हो रहा है। इसलिए पीबीओसी के ताजा सौदे से बाजार में प्रभावी तौर पर 25 अरब युआन की नकदी बढ़ी है।

सोमवार को इंटरबैंक बाजार में रातभर वाली प्रमुख शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (शिबोर) 0.3 आधार अंक वृद्धि के साथ 2.005 फीसदी दर्ज की गई।

सात दिवसीय ऋण के लिए शिबोर 0.3 आधार अंक वृद्धि के साथ 2.327 फीसदी पर और तीन महीने के ऋण के लिए यह 0.4 आधार अंक वृद्धि के साथ 2.9075 फीसदी दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493