पुदुच्चेरी, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी में विधानसभा की 30 सीटों के लिए सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के पहले चार घंटों में 30 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं।
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुरुआती दो घंटे में सुबह नौ बजे तक राज्य के 9.4 लाख योग्य मतदाताओं में से केवल 10 प्रतिशत से कुछ अधिक मतदाताओं ने ही वोट डाले थे, लेकिन बाद में मतदान में तेजी आई।
यहां मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
इस चुनाव में 344 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस तथा कांग्रेस-डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) गठबंधन के बीच है।
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) पुदुच्चेरी में अकेले चुनाव लड़ रही है।
dharmpath.com dharmpath