चीनी पर्यटकों को लुभाने दुबई ने रणनीतिक साझेदारी की

दुबई पर्यटन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इस्साम काजिम ने यूनियन पे के मुख्य ब्रांड अधिकारी डोंग ली के साथ एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें साथ मिलकर विपणन करने पर सहमति जताई गई है। दुबई पर्यटन ने एक ईमेल से जारी बयान में इसकी जानकारी दी। इस समझौते से दुबई पर्यटन चीन के लाखों पर्यटकों तक अपने प्रस्ताव पहुंचा सकेगा।

काजिम ने इसके बाद तूनियू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू डूंडे के साथ एक-दूसरे सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। तूनीयू चीन की सबसे बड़ी यात्रा प्लेटफार्म है।

2015 में कुल 4,50,000 चीनी पर्यटकों ने दुबई की यात्रा की थी। दुबई पर्यटन ने बुधवार को बताया कि चीनी पर्यटकों की संख्या में 29 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। दुबई में 2015 में कुल 1.42 करोड़ पर्यटक आए, जोकि साल 2014 से 7.5 फीसदी अधिक है।

काजिम ने बताया, “दुनिया के साथ दुबई एक एयरलाइन केंद्र के रूप में जुड़ा है। चीन और दुबई के बीच कुल 12 शहरों की सीधी उड़ान उपलब्ध है। हम चीनीयों के पसंदीदा गंतव्य स्थल के रूप में उभर रहे हैं और हम इस दिशा में प्रयास भी कर रहे हैं।”

चीन से बाहर घूमने जानेवाले पर्यटकों की संख्या साल 2020 तक दोगुनी होने की संभावना है। चीन दुबई के पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना में अहम भूमिका निभा सकता है, जिसकी योजना अगले दशक तक हर साल दो करोड़ पर्यटकों का स्वागत करने की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493