नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेईको ने मंगलवार को मात्र दो सेकंड में ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 70 हजार ले1एस स्मार्टफोन बेच डाले।
कंपनी के भारतीय कारोबार के प्रमुख अतुल जैन ने फ्लैश सेल खत्म होने के बाद आईएएनएस से कहा, “हमने अपने पहले फ्लैश सेल में मात्र दो सेकंड में 70 हजार फोन बेच डाले हैं। हमारी खुशी की सीमा नहीं है। हम समझते हैं कि यह उद्योग के लिए एक नया कीर्तिमान है।”
dharmpath.com dharmpath