चीन की सेना ने शुरू की असैन्य कर्मियों की भर्ती

पीएलए सेना के आधिकारिक समाचार पत्र ‘पीएलए डेली’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, पीएलए आर्मी की जनरल कमान के गठन के बाद यह पहली भर्ती प्रक्रिया है।

वर्तमान में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से 300 से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया जा चुका है और वे अपने आगे की परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जिन 800 प्रतिभागियों का साक्षात्कार हुआ था, उनमें से 45 प्रतिशत स्नातक थे और 32 प्रतिशत प्रतिभागियों ने प्रमुख राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से स्नातक किया था।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, सेना इस प्रक्रिया में निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल भी कर रही है।

चीन एक मजबूत, आधुनिक सेना के निर्माण के पथ पर अग्रसर है। 2015 के आखिर में सैन्य सुधार हेतु पीएलए के आर्मी के लिए एक जनरल कमान की स्थापना की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493