लियू ने मिस्र के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान कहा, “चीन की सरकार विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक आदान-प्रदान को लेकर कार्य करेगी, जिसमें शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण शामिल है।”
लियू की आधिकारिक यात्रा के दो महीने पहले ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार मिस्र का दौरा किया था। शी ने अपने दौरे के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सीसी को चीन के हांगझोऊ में सितंबर में होनेवाले जी20 सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया था।
सीसी से मुलाकात के बाद लियू ने मिस्र के प्रधानमंत्री शरीफ इस्माइल से मुलाकात कर चीन-मिस्र संबंधों के बारे में बात की।
प्रधानमंत्री इस्माइल ने इस मौके पर चीन के साथ विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग की आशा व्यक्त की।
इस दौरान लियू और इस्माइल के बीच 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
dharmpath.com dharmpath