चीन के प्रधानमंत्री ने कृषि विकास पर दिया जोर

उन्होंने यह टिप्पणी सोमवार को जारी लिखित सार्वजनिक निर्देश में की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के आर्थिक-सामाजिक विकास में कृषि की अहम भूमिका है।

उन्होंने निर्देश जारी किया कि किसानों को बाजार में मांग के अनुरूप फसल और पशुधन को समायोजित करने के लिए मार्गदर्शन किया जाए।

उन्होंने कहा कि कृषि कार्यो को बढ़ावा दिया जाए और इस क्षेत्र की दक्षता और प्रतिस्पर्धा में सुधार किया जाना चाहिए।

उपप्रधानमंत्री वांग यांग ने रबी फसलों के बारे में रविवार से सोमवार तक चली राष्ट्रीय बैठक के दौरान कहा कि चीन को आपूर्ति असंतुलन को दूर करने के लिए कृषि क्षेत्र में ढांचागत सुधारों को तेज करने की जरूरत है।

वांग ने कहा, “ग्रामीण अवसंरचना जैसे सिंचाई परियोजना में सुधार होनी चाहिए तथा बाढ़ और सूखे की निपटने की तैयारी होनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493