नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी अगले सप्ताह भारत दौरे पर आएंगे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विकास स्वरूप ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वांग 13 अगस्त को सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह दौरा नियमित उच्चस्तरीय वार्ता का हिस्सा है।
dharmpath.com dharmpath