चीन के वुहान, दुबई के बीच हवाई सेवा शुरू

वुहान से यह पहली हवाई सेवा है। यह शहर यांग्त्जे नदी के किनारे स्थित है और यहां की आबादी एक करोड़ से अधिक है।

विमानन कंपनी, साउदर्न चाइना एयरलाइंस के अनुसार, हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से ‘एयरबस ए330’ की पहली उड़ान ने अपराह्न् 3.25 बजे दुबई के लिए प्रस्थान किया और स्थानीय समयानुसार रात्रि 9.05 बजे यह दुबई पहुंच गया। यह सेवा प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को उपलब्ध होगी।

विमानन कंपनी की हुबेई शाखा के महाप्रबंधक काई झिझोउ ने कहा कि जनवरी में उपलब्ध 85 प्रतिशत से भी अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं।

दुबई में पर्यटन योजना और विपणन के मुख्य प्राधिकरण ‘डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म एंड कॉमर्स मार्केटिंग’ के अनुसार, दुबई में 2015 में करीब 500,000 चीनी पर्यटकों का आगमन हुआ था और यह पिछले वर्ष के मुकाबले 47 प्रतिशत अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493