सेविला, मिरांदेस कोपा डेल रे के क्वार्टर फाइनल में

ला कोरूना (स्पेन), 13 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन की सेकेंड डिवीजन फुटबाल टीम मिरांदेस ने डेपोर्विटो ला कोरूना को 3-0 से हराते हुए कोपा डेर रे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।

इसके अलावा सेविला ने रियल बेतिस को हराते हुए अंतिम-8 दौर में जगह बना ली है।

मिरांदेस ने कुल 4-1 की बढ़त के साथ अगले दौर का टिकट कटाया। यह टीम 2011-12 में कोपा डेर रे के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

दूसरी ओर, सेविला ने बेतिस को 4-0 से हराया। उसे पहले दौर का प्री-क्वार्टर फाइनल मैच 2-0 से जीता था। इस तरह वह कुल 6-0 के अंतर से अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493