चीन के शेयर बाजारों में तेजी (लीड-1)

बीजिंग, 10 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4.92 फीसदी तेजी के साथ 3,928.41 पर बंद हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेंझेन कंपोनेंट इंडेक्स 4.31 फीसदी तेजी के साथ 13,302.96 पर बंद हुआ।

चाइनेक्स्ट इंडेक्स 5.03 फीसदी तेजी के साथ 2,706.72 पर बंद हुआ।

सरकारी कंपनियों (एसओई) में सुधार का फैसला किए जाने से बाजार में तेजी आई है।

मीडिया रपटों के मुताबिक, सरकार एसओई को पुनर्गठित करने के एक कार्यक्रम को मंजूरी दी है, जिसके जरिए इन कंपनियों को अधिकाधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जाएगा।

इन एसओई कंपनियों में विशेष तौर पर तेजी देखी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493