दिल्ली में ब्रिटिश इंजीनियर मृत पाया गया

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की डिफेंस कॉलोनी में एक 55 वर्षीय ब्रिटिश इंजीनियर मृत पाया गया है। यह जानकारी सोमवार पुलिस ने दी।

पॉल बार्कर प्रतिभा इंडस्ट्रीज के साथ सुंरग प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।

डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया, “रविवार अपराह्न् लगभग दो बजे हमने बार्कर को उनके शयनकक्ष में नग्नावस्था में पड़ा पाया। शयनकक्ष में किसी के जबरन प्रवेश करने के कोई संकेत नहीं थे।”

पुलिस के अनुसार, बार्कर के दोस्त ने उन्हें घटना की जानकारी दी।

पुलिस को हालांकि किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने कहा,”वह नियमित रूप से शराब पीते थे और हृदयघात की वजह से उनकी मौत हुई होगी। उनके शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं है, लेकिन हम मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रपट का इंतजार कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493