चीन के स्टेट काउंसलर यांग जिएची और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवयन बालाकृष्मन ने मंगलवार को बीजिंग में एक बैठक के दौरान यह बात कही।
चीन-सिंगापुर के संबंधों के बारे में यांग ने कहा कि दोनों देशों को आपसी विश्वास को मजबूत बनाना चाहिए तथा महत्वपूर्ण सहयोग परियोजनाओं को बढ़ावा देना चाहिए।
यांग ने कहा कि चीन और आसियान के बीच के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए चीन, सिंगापुर के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।
बालाकृष्मन ने कहा कि सिंगापुर, चीन के साथ संबंधों को काफी महत्व देता है। सिंगापुर द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करेगा, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर समन्वय और सहयोग को मजबूत करेगा तथा सिंगापुर-चीन के संबंधों और आसियान-चीन के संबंधों को बढ़ावा भी देगा।
सिंगापुर के विदेश मंत्री 28 फरवरी से दो मार्च तक चीन के दौर पर आए हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath