चीन : ‘झीलों का नगर’ सूखने के कगार पर

बओतु झील का जल स्तर पिछले कुछ सप्ताह से गिरते हुए 27.82 मीटर पर पहुंच चुका है जो कि खतरे के निशान से थोड़ा ही ऊपर है।

पिछले 10 दिनों में पानी के स्तर में 10 सेंटीमीटर से भी अधिक की गिरावट आई है। कम बारिश और कृषि में बढ़ती खपत को इसका कारण माना जा रहा है।

बओतु झील शांडोंग प्रांत के शहर जिनान की 72 सबसे बड़ी झीलों में से एक है। 1970 की दशक के शुरुआत में ही इस पर मौसमी प्रभाव पड़ने लगा था। इसी बीच ढाई साल यह पूरी तरह सूखी रही थी।

नगर निगम जल संरक्षण कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि लोगों को पानी बचाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि झील सूखने न पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493