Wednesday , 8 May 2024

Home » विश्व » चीन ने पहला यात्री इलेक्ट्रिक विमान बनाया (लीड-1)

चीन ने पहला यात्री इलेक्ट्रिक विमान बनाया (लीड-1)

बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीन ने विश्व का पहला इलेक्ट्रिक यात्री विमान बनाया है। वह अब इसे उड़ान का प्रमाण पत्र दिलाने की कोशिश करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस बीएक्स1ई विमान के पंख 14.5 मीटर चौड़े हैं और इसका अधिकतम भार 230 किलोग्राम है। यह 3,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है।

इसे दो घंटे के भीतर चार्ज किया जा सकता है और यह अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 45 मिनट से एक घंटे तक की उड़ान भर सकता है।

इस विमान को शेनयांग एयरोस्पेस विश्वविद्यालय और पूर्वोत्तर लियोनिंग प्रांत के लियोनिंग जनरल एवियशन अकादमी ने डिजाइन किया है।

पहले दो विमानों को गुरुवार को लियोनिंग रूईजियांग जनरल एवियशन कंपनी लि. को दिया गया।

विमान के निर्माता के मुताबिक, इस विमान का इस्तेमाल पायलट प्रशिक्षण, पर्यटन, मौसम विज्ञान और बचाव कार्यो के लिए किया जा सकता है।

इसकी कीमत लगभग 10 लाख युआन (1,63,000 डॉलर) है।

चीन ने पहला यात्री इलेक्ट्रिक विमान बनाया (लीड-1) Reviewed by on . बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीन ने विश्व का पहला इलेक्ट्रिक यात्री विमान बनाया है। वह अब इसे उड़ान का प्रमाण पत्र दिलाने की कोशिश करेगा।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के म बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीन ने विश्व का पहला इलेक्ट्रिक यात्री विमान बनाया है। वह अब इसे उड़ान का प्रमाण पत्र दिलाने की कोशिश करेगा।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के म Rating:
scroll to top