राहुल ने 45वां जन्मदिन मनाया

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां अपना 45वां जन्मदिन मनाया।

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां अपना 45वां जन्मदिन मनाया।

राहुल आमतौर पर अपना जन्मदिन विदेशों में मनाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने यहां कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने निवास पर मुलाकात की।

राहुल को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। राहुल ने भी मोदी के ट्वीट के जवाब में उन्हें धन्यवाद दिया।

राहुल ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए अन्य लोगों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, “जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी को धन्यवाद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493