पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय कंपनी में काम करने के लिए अवैध रूप से विदेशी नागरिकों को चीन में लाने वाले तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।
गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में दूसरे देशों से मजदूरों को अवैध तरीके से चीन में लाने और इसके लिए उनसे 1,500 युआन की अत्यधिक राशि लेने का आरोप है।
गुआंगशी पुलिस ने पिछले दो वर्ष से चलाए गए अभियान में अवैध तरीके से चीन में प्रवेश करने की 145 वारदातों का खुलासा किया और अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले 233 प्रवासियों को गिरफ्तार किया।
dharmpath.com dharmpath