साइंस एक्सप्रेस 31 जनवरी को पहुंचेगी बिलासपुर

रायपुर, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन पर आधारित रेलगाड़ी साइंस एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी को पहुंचेगी। यह 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच बिलासपुर रेलवे स्टेशन और 3 फरवरी से 6 फरवरी तक कुम्हारी रेलवे स्टेशन में रुकेगी।

इस एक्सप्रेस को पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया गया है जो निर्धारित स्टेशनों में रुककर लोगों को जलवायु परिवर्तन की जानकारी देती है। इस एक्सप्रेस में पर्यावरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां खेल, पेटिंग, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद और समूह चर्चा का आयोजन किया जाएगा। एक्सप्रेस में लगी इस प्रदर्शनी में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा आम जनता को भी शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है।

जलवायु परिवर्तन पर आधारित 16 कोच की यह साइंस एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को रवाना हुई थी। 19 हजार 500 किलोमीटर की यात्रा पर निकली एक्सप्रेस 64 विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रुककर लोगों को प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493