भाजपा ने गोपाल राय का इस्तीफा मांगा (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कथित ऑटो रिक्शा परमिट घोटाले को लेकर शनिवार को राज्य के परिवहन मंत्री गोपाल राय के इस्तीफे की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस घोटाले में शामिल हैं और पार्टी दिल्ली सचिवालय पर सोमवार को उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

उपाध्याय ने कहा, “केजरीवाल सरकार इतना भ्रष्टाचार कर रही है कि वह अपने सबसे बड़े समर्थक ऑटो चालकों को बेवकूफ बना रही है। इससे पहले भ्रष्टाचार परिवहन विभाग के बिचौलियों की वजह से हुआ था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक और विधायक कर रहे हैं।”

उपाध्याय ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को भी पत्र लिखकर ऑटो रिक्शा परमिट वितरण में अनियमितताओं की शिकायत की है, साथ ही उनसे अनुरोध किया है कि वह परिवहन विभाग से इस संबंध में रिपोर्ट मांगें तथा भ्रष्टाचार विरोधी शाखा को परमिट वितरण प्रक्रिया की जांच का आदेश दें।

उपाध्याय ने दावा किया कि केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 10,000 ऑटो परमिट की घोषणा की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इससे पहले 10,000 ऑटो परमिट जारी करने की घोषणा की थी। इसके बाद लगभग 17,000 आवेदन प्राप्त हुए थे और यहां से भ्रष्टाचार शुरू हुआ।

दिल्ली सरकार ने शनिवार को तिपहिया वाहनों को लेटर ऑफ इंटरेस्ट (एलओआई) जारी करने में भ्रष्टाचार को लेकर परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

तीन अधिकारियों में उपायुक्त (ऑटो रिक्शा यूनिट) रॉय बिस्वास, निरीक्षक मनीष पुरी, और क्लर्क अनिल यादव शामिल हैं। केजरीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद तत्काल प्रभाव से इस सभी को निलंबित कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493