चीन-ब्रिटेन व्यापार संभावनाओं का लाभ उठाएं : वाणिज्य मंत्री

गाओ ने एक साक्षात्कार में कहा कि चीन, ब्रिटेन में उच्च मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना चाहता है और ब्रिटेन के विनिर्माण, उच्च एवं नवीन प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान से लाभ लेना चाहता है।

उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 19-23 अक्टूबर तक ब्रिटेन यात्रा का भी जिक्र करते हुए कहा, “यह पिछले एक दशक में किसी चीनी राष्ट्रपति द्वारा ब्रिटेन का पहला दौरा है, जिससे दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार होगा।”

गाओ ने कहा कि प्रौद्योगिकीय नवाचार, ई-कॉमर्स, वित्तीय एवं कानूनी सेवाओं, चिकित्सीय देखरेख और रचनात्मक उद्योगों जैसे क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दोनों देश हाईस्पीड रेल, परमाणु ऊर्जा, जीव विज्ञान, उपग्रह एप्लिकेशन, नई ऊर्जा और नई ऊर्जा कार जैसे नए औद्योगिक सहयोग में प्रगति हासिल कर सकते हैं। चीन को उम्मीद है कि ब्रिटेन चीन में यूरोपीय उच्च प्रौद्योगिकीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

गौरतलब है कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ में चीन का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है, जबकि चीन ब्रिटेन का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493