बीसीसीआई कार्यालय में घुसकर शिव सेना ने किया प्रदर्शन, शुक्ला ने की निंदा (लीड-2)

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज से जुड़ी बैठक के खिलाफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष शशांक मनोहर के कार्यालय के बाहर और अंदर घुसकर प्रदर्शन किया। इस घटना की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैयरमेन राजीव शुक्ला ने निंदा की है।

सेना के कार्यकर्ता मनोहर की पाकिस्तानी समकक्ष शहरयार खान के साथ होने वाली बातचीत का विरोध कर रहे हैं। कुछ कार्यकर्ता बीसीसीआई मुख्यालय में स्थित मनोहर के दफ्तर में घुस गए और उनके सामने जाकर नारेबाजी करने लगे।

बीसीसीआई कार्यालय के बाहर काले झंडे लहराते हुए सेना के करीब 70 कार्यकर्ताओं ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘शशांक मनोहर मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। पुलिस ने बाद में करीब दो दर्जन प्रदर्शकारियों हिरासत में ले लिया। यह सब मनोहर अपने कार्यालय से देख रहे थे।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि जब तक पाकिस्तान भारतीय जवानों और सीमा पर रह रहे नागरिकों को मारना बंद नहीं करेगा, तब तक शिव सेना दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के क्रिकेट संबंधों को सफल नहीं होने देगी।

शिव सेना सांसद और सेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने कहा, “यह कोई घेराव नहीं था लेकिन मनोहर से पाकिस्तान के अपने समकक्ष खान के साथ बैठक को रद्द करने के लिए एक आग्रह था।”

पाकिस्तान के खिलाफ शिव सेना का यह दूसरा बड़ा प्रदर्शन है।

इधर, शुक्ला ने शिव सैनिकों के इस प्रदर्शन की निंदी की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “शिव सैनिकों द्वारा बीसीसीआई कार्यालय के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन का मैं निंदा करता हूं। क्रिकेट सभ्य लोगों का खेल है और इसकी भावना खेल प्रेमियों से उदारता और सहिष्णुता की उम्मीद करती है।”

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि जब तक पाकिस्तान भारतीय जवानों और सीमा पर रह रहे नागरिकों को मारना बंद नहीं करेगा, तब तक शिव सेना दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के क्रिकेट संबंधों को सफल नहीं होने देगी।

इससे पहले, मुंबई और पुणे में होने वाले पाकिस्तान के लोकप्रिय गजल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम को शिव सेना के विरोध प्रदर्शन के कारण रद्द कर दिया गया था।

पिछले सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की पुस्तक का लोकार्पण करने जा रहे दिग्गज पत्रकार सुधीर कुलकर्णी पर सेना के कार्यकर्ताओं ने काली स्याही फेंकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493