स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हुबेई की राजधानी वुहान के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में लियांगजी झील और निउशान झील के बीच 3.7 किलोमीटर लंबे तटबंध को सुबह लगभग सात बजे तोड़ा गया।
लियांगजी झील के जलस्तर को सुरक्षित स्तर से नीचे ले जाने के लिए इसे तोड़ा गया है।
लियांगजी हुबेई की दूसरी सबसे बड़ी झील है। जून के मध्य से लगातार हो रही बारिश की वजह से झील का जलस्तर रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर रहा है।
तटबंध तोड़ने के लिए किए गए विस्फोट से पहले 1,658 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
dharmpath.com dharmpath