बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के गुइझोऊ प्रांत में सोमवार को आए भूस्खलन में दो लोगों के मारे जाने व 25 लोगों के लापता होने की खबर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूस्खलन सुबह करीब 10.40 बजे झांगजिवान शहर में हुआ। इससे 34 घर प्रभावित हुए।
बचावकर्मियों ने चार लोगों को बचाया है।
स्थानीय नागरिक मामलों के अधिकारियों ने घटनास्थल पर तंबू, कंबल व अन्य सामान भेजे हैं।
dharmpath.com dharmpath