जर्मन लीग : लीपजिग ने फ्रीबर्ग को 4-1 से हराया

बर्लिन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। लीपजिग ने शानदार वापसी करते हुए रविवार को खेले गए जर्मन लीग मुकाबले में फ्रीबर्ग को 4-1 से करारी शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस जीत के साथ लीपजिग ने जर्मन लीग का दूसरा दौर पूरा कर लिया है। यह इस सीजन में लीपजिग की पहली जीत है।

दूसरी ओर, फ्रीबर्ग को अब भी जीत का इंतजार है।

अन्य मैच में इस साल जर्मन लीग में जगह बनाने वाले हानोवर ने श्हाल्के को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल जोनाथास ने किया।

हानोवर की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि श्हाल्के को दो मैचों में पहली हार मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493