चीन में मिला लुप्तप्राय हेरॉन प्रजाति का पक्षी

ग्वांगग्वान शहर के वन्य विभाग के ब्यूरो के वन्य जीव संरक्षण मामलों के प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि इस पक्षी को डांगक्सी नदी तटरेखा पर 10 मार्च को देखा गया था।

एक ग्रामीण ने बताया, “उन्होंने एक अजीब आकार का पक्षी देखा था। जब हम उसके पास पहुंचे, तो वह पक्षी स्वस्थ नहीं लग रहा था, और न ही ठीक से खड़ा हो पा रहा था, लेकिन उसके शरीर पर कोई निशान नहीं था।”

उन्होंने बताया, “कुछ रोग समस्याओं की वजह से इस पक्षी की कुछ घंटों के बाद मौत हो गई।”

संभावना है कि उत्तर से दक्षिण की ओर आते-आते यह अपने झुंड से अलग हो गया होगा।

बर्डलाइफ इंटरनेशनल संस्था के अनुसार, व्हाइट-ईयर्ड नाइट हेरॉन उत्तरी चीन और दक्षिणी वियतनाम में पाए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493