चीन में 30 साल बाद बिजली खपत में धीमा विकास

बीजिंग, 23 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में पिछले 30 सालों में बिजली खपत में धीमी वृद्धि हुई है।

समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ ने चीन विद्युत परिषद द्वारा जारी की गई रिपोर्ट ‘ए ब्रीफ ऑन 2015 जनवरी-जून इलेक्ट्रिसिटी इंडस्ट्री’ का हवाला देते हुए कहा, “पिछले 30 सालों में देश में बिजली खपत में 1.3 प्रतिशत की धीमी वृद्धि हुई है, जो पिछले 30 सालों के निचले स्तर पर है।”

विद्युत आंकड़ा लंबे समय से अर्थव्यवस्था का सूचकांक रहा है।

इस मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ‘चाइना एनर्जी न्यूज’ ने कहा कि विशेषज्ञों ने बताया है कि यह धीमी विकास दर इस बात का संकेत है कि चीन कमजोर आर्थिक विकास के चरण में प्रवेश कर गया है।

2015 की पहली छमाही में चीन में कुल विद्युत खपत 2,662.4 अरब किलोवाट रही। विद्युत आपूर्ति मांग से अधिक रही लेकिन विद्युत निर्माण में निवेश बढ़ा।

चीन में ऐसे 19 प्रांत हैं, जहां त्वरण दर 1.3 प्रतिशत से ऊपर रही है और ऐसे 9 प्रांत हैं, जहां त्वरण दर जीरो से नीचे रही है।

माध्यमिक उद्योग में विद्युत खपत 0.5 प्रतिशत घटी है, जो पिछले पांच वर्षो में पहली बार घटी है। हल्के उद्योगों में विद्युत खपत 2.1 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि भारी उद्योगों में यह 0.9 प्रतिशत घटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493