मालीवाल की नियुक्ति के लिए जंग से मांगी मंजूरी

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को स्वाति मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए उप राज्यपाल नजीब जंग की मंजूरी मांगी।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने उनकी फाइल को हस्ताक्षर के लिए उप राज्यपाल के पास भेज दिया है। हम इसे कोई मुद्दा नहीं बना रहे।”

यह घोषणा आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर मालीवाल की नियुक्ति को जंग द्वारा खारिज करने के एक दिन बाद की गई है।

गुरुवार को उनके नेम प्लेट को हटा दिया गया और उनके कर्मचारियों को डीसीडब्ल्यू के कार्यालय में घुसने से रोक दिया गया।

जंग के कार्यालय ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता तथा आप नेता की पत्नी मालीवाल की नियुक्ति नियमों का उल्लंघन कर की गई थी, इसलिए उसे कानूनी मंजूरी है।

वहीं दिल्ली सरकार ने कहा कि मालीवाल के नेतृत्व में आयोग अच्छा काम करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493