नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि चेन्नई में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ एक अनसुनी और अप्रत्याशित स्थिति है।
नायडू ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई में आई बाढ़ के मद्देनजर बचाव राहत उपायों के लिए एक बैठक आयोजित करेंगे।
नायडू ने कहा, “हम इसे लेकर चिंतित हैं और हम लोगों के साथ हैं। चेन्नई में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए हमें सेना की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath