सबरीमाला (केरल), 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। चेन्नई में बाढ़ के बाद प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर की आय में काफी गिरावट आई है।
सबरीमाला (केरल), 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। चेन्नई में बाढ़ के बाद प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर की आय में काफी गिरावट आई है।
त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष परयार गोपालकृष्णन ने कहा कि बीते साल के इसी समय की तुलना में इस साल मंदिर की आय में 15 करोड़ की कमी आई है।
उन्होंने बताया कि 2014 में इसी समय तक मंदिर को 108 करोड़ रुपये की आय हुई थी, लेकिन इस बार यह 93 करोड़ रुपये की ही आय हुई है।
गोपालकृष्णन ने कहा, “आय में कमी की मुख्य वजह चेन्नई की बाढ़ है। तमिलनाडु से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है।”
इस साल मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का मुख्य सीजन 17 नवंबर से शुरू हुआ। यह 14 जनवरी 2016 को समाप्त होगा।
dharmpath.com dharmpath