चेन्नई से लड़ेंगी जयललिता, उम्मीदवारों की सूची जारी की

चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अन्नाद्रमुक की महासचिव और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने सोमवार को घोषणा की कि वह यहां राधाकृष्णन नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

जिस समय अन्य पार्टियां अन्य दलों के साथ सीटों का बंटवारा तय कर रही हैं, जयललिता ने तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और केरल विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से 227 पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने अपने गठबंधन साझेदारों को सात सीटों पर लड़ने का मौका दिया है।

अन्नाद्रमुक पुदुच्चेरी में सभी 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और केरल में सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493