चैम्पियंस लीग : बायर्न ने जुवेंतस को हराया

म्यूनिख, 17 मार्च (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने शानदार वापसी करते हुए अतिरिक्त समय में जुवेंतस को 4-2 से मात दी। बायर्न ने इसके साथ ही जुवेंतस के खिलाफ 6-4 के कुल स्कोर के साथ जीत दर्ज की।

समाचार एसेंजी एफे से मुताबिक, पिछले साल फाइनल में बार्सिलोना के हाथों हार झेलने वाले जुवेंतस ने बुधवार को मैच में रक्षात्मक रणनीति अपनाई थी।

तुरिन में हुए पहले चरण का मुकाबल 2-2 से ड्रॉ रहा था।

जुवेंतस के खिलाड़ी पॉल पोग्बा ने मैच के पांचवे मिनट में गोल कर टीम को एक गोल से आगे कर दिया। टीम के लिए दूसरी सफलता 28वें मिनट में आई। जुएन गुलेनिरेमो कुआरडरे ने टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

बायर्न के स्टार खिलाड़ी रोबेर्ट लेवांदोवस्की ने 73वें मिनट में टीम के लिए गोल कर राहत की सांस दी। अंतिम समय में थॉमस मुलर ने टीम के लिए गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

मेजबानों ने अतिरिक्त समय में गोल कर जीत दर्ज की। 100वें मिनट में फ्रेंक रिबेरी की जगह आए थिअगो अल्सांटरा तीन मिनट बाद ही टीम के लिए गोल किया। 109वें मिनट में किंग्सले कोमैन ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493