बिहार : यौन शोषण के आरोप में जेल अधीक्षक गिरफ्तार

किशनगंज, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज के जेल अधीक्षक कृपाशंकर पांडेय को एक किशोरी का यौन शोषण करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें जेल अधीक्षक पांडेय एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते देखे जा रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को किशनगंज के जेल अधीक्षक पाशंकर पांडेय को निलंबित करने तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे।

किशनंगज के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने गुरुवार को बताया कि जेल अधीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में किशनगंज अनुमंडल पदाधिकारी के बयान के आधार पर किशनगंज सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद किशनगंज के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कामिनी बाला को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। एसडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट में जेल अधीक्षक के आचरण को घोर आपत्तिजनक माना है।

इधर, मुख्यमंत्री ने बुधवार को गृह विभाग के प्रधान सचिव और पुलिस महानिरीक्षक जेल को किशनगंज जेल अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने कारवाई में देरी होने पर अपनी नाराजगी भी जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493